परवलपुर: बाना बीघा गांव में आपसी विवाद के दौरान पति-पत्नी घायल, लोहे की रॉड से मारपीट का आरोप
परवलपुर थाना क्षेत्र के बाना बीघा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बाना बीघा गांव निवासी स्वर्गीय सिद्धेश्वर यादव के पुत्र दीपन यादव और उनकी पत्नी प्रतिमा देवी के रूप में हुई है।घायल के परिजनों ने बुधवार को बताया कि दीपन यादव मंगलवार की शाम में खेत में काम कर रहे थे, काम खत्म करके वह अपने घर आ रहे