इकौना: ओड़ाझार के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पति पत्नी घायल, डाक्टरों ने पत्नी कों किया मृत घोषित पति बहराइच रेफर
ओड़ाझार के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी इकौना पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने पत्नी नीतू को मृत घोषित कर दिया, जबकि पति अखिलेश का प्राथमिक उपचार करने के बाद बहराइच रेफर किया गया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।