पटियाली: हथौड़ावन गांव में स्वर्गीय अनूप सिंह चौहान क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ
पटियाली क्षेत्र के ग्राम हथौड़ावन में स्वर्गीय अनूप सिंह चौहान क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र चौहान एवं जिला मंत्री डॉ. शिव प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। पहले मुकाबले में कुचरानी टीम ने सुनरपुरा को हराया। विकेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।