फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद शहर में लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई
फ़िरोज़ाबाद शहर के कोटला रोड इलाके में जन कल्याण सेवा समिति ऒर ऑल इंडिया धनकर समाज द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्म जयंती बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाई गयी। कार्यक्रम के दौरान नगर विधायक मनीष असीजा ऒर टूंडला विधायक प्रेमपाल धनकर व बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं नें लोक माता अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ऒर उनके अचार विचारों को याद किया।