फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाहियों में पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को दबोचा गया
थाना दक्षिण पुलिस टीम की अपराधियों को लेकर ताबड़तोड़ कार्यवाहियां जारी है। इसी क्रम में थाना दक्षिण पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट व एससी एसटी एक्ट से संबंधित अभियुक्त सौरभ उर्फ मुलायम सिंह पुत्र राममूर्ति निवासी मरजातपुर थाना बागबाला जनपद एटा को रेलवे स्टेशन तिकोनिया से शनिवार सुबह करीबन साढ़े छह बजे करीबन गिरफ्तार कर लिया।