Public App Logo
Jansamasya
Shortvideo
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

मधेपुरा: दीनापट्टी सखुआ गांव में गोली मार युवक की हत्या, 5-7 की संख्या में पहुंचे थे बदमाश

Madhepura, Madhepura | Jul 8, 2026

MORE NEWS

स्वर्गीय प्रकाश नारायण यादव की जयंती पर मानव सेवा का आयोजन, जरूरतमंदों को साइकिल, वस्त्र व एंबुलेंस की सौगात

स्वर्गीय प्रकाश नारायण यादव की जयंती पर मानव सेवा का आयोजन, जरूरतमंदों को साइकिल, वस्त्र व एंबुलेंस की सौगात

Madhepura, Madhepura | Jul 12, 2026

बांकीपुर चुनाव 2026: किसकी हवा,किसकी जीत?जनता ने कैमरे पर खोल दिए अपने पत्ते! 
 #prashantkishor #pk #PK #bankipur

बांकीपुर चुनाव 2026: किसकी हवा,किसकी जीत?जनता ने कैमरे पर खोल दिए अपने पत्ते! #prashantkishor #pk #PK #bankipur

Madhepura, Madhepura | Jul 11, 2026

प्रेस विज्ञप्ति

मधेपुरा, दिनांक-11.07.2026

आज दिनांक 11-07-2026 को जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय कार्यालय वेश्म में ससमय सी०एम०आर० आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु जिला अंतर्गत सभी निबंधित राईसमिलर, सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, CMR गोदाम प्रबंधक, जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं जिला प्रबंधक, बिहार राज्य खाद्य निगम, मधेपुरा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सी०एम०आर० आपूर्ति की विस्तृत रूप से अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने संबंधित मिलरों एवं पदाधिकारियों को निर्धारित अवधि के भीतर लंबित सी०एम०आर० की आपूर्ति पूर्ण का निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में ग्वालपाड़ा प्रखंड अंतर्गत रेशना पैक्स एवं सुखासन पैक्स मुरलीगंज प्रखंड के तमोट परसा, व्यापार मंडल, सिंहेस्वर प्रखंड के सुखासन पैक्स, ग़महरिया प्रखंड के बभनी पैक्स तथा बिहारीगंज प्रखंड के बभनगामा पैक्स में अधिक CMR लंबित रहने के कारण असंतोष व्यक्त किया गया तथा अगले सप्ताह तक अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया साथ ही CMR आपूर्ति में शिथिलता बरतने वाले कोशीकिंग नरसिंह एवं अजगैबी नाथ राईसमिल से स्पष्टीकरण की मांग की गई ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति मधेपुरा, दिनांक-11.07.2026 आज दिनांक 11-07-2026 को जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय कार्यालय वेश्म में ससमय सी०एम०आर० आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु जिला अंतर्गत सभी निबंधित राईसमिलर, सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, CMR गोदाम प्रबंधक, जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं जिला प्रबंधक, बिहार राज्य खाद्य निगम, मधेपुरा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सी०एम०आर० आपूर्ति की विस्तृत रूप से अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने संबंधित मिलरों एवं पदाधिकारियों को निर्धारित अवधि के भीतर लंबित सी०एम०आर० की आपूर्ति पूर्ण का निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में ग्वालपाड़ा प्रखंड अंतर्गत रेशना पैक्स एवं सुखासन पैक्स मुरलीगंज प्रखंड के तमोट परसा, व्यापार मंडल, सिंहेस्वर प्रखंड के सुखासन पैक्स, ग़महरिया प्रखंड के बभनी पैक्स तथा बिहारीगंज प्रखंड के बभनगामा पैक्स में अधिक CMR लंबित रहने के कारण असंतोष व्यक्त किया गया तथा अगले सप्ताह तक अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया साथ ही CMR आपूर्ति में शिथिलता बरतने वाले कोशीकिंग नरसिंह एवं अजगैबी नाथ राईसमिल से स्पष्टीकरण की मांग की गई । Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Madhepura, Bihar | Jul 11, 2026

जिला जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 11 जुलाई 2026

 *महिला कृषि उद्यमिता को मिला नया संबल, एसबीआई आरसेटी मधेपुरा में 13 दिवसीय प्रशिक्षण का सफल समापन* 

मधेपुरा। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (एसबीआई आरसेटी), मधेपुरा द्वारा आयोजित 13 दिवसीय महिला कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले की 31 महिला प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा कृषि आधारित स्वरोजगार के विभिन्न आयामों का व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि जीविका, मधेपुरा के जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) श्री नीलकमल चौधरी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण आत्मनिर्भर समाज की मजबूत नींव है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण से अर्जित ज्ञान एवं कौशल का उपयोग कर कृषि आधारित उद्यम स्थापित करें तथा अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित करें।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जैविक खेती, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन, बकरी पालन, डेयरी प्रबंधन, कृषि उद्यमिता, विपणन, बैंक ऋण की प्रक्रिया एवं स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों से संबंधित विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में व्यावहारिक अभ्यास के माध्यम से आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर संस्थान के संकाय सदस्य श्री राजन कुमार सिंह एवं श्री रॉबिन कुमार ने आधुनिक कृषि, उद्यमिता विकास तथा स्वरोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में कार्यालय सहायक श्री लोकेश कुमार एवं श्री कुमार राहुल भी उपस्थित रहे।

समापन समारोह में सभी महिला प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रशिक्षण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

जिला जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 11 जुलाई 2026 *महिला कृषि उद्यमिता को मिला नया संबल, एसबीआई आरसेटी मधेपुरा में 13 दिवसीय प्रशिक्षण का सफल समापन* मधेपुरा। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (एसबीआई आरसेटी), मधेपुरा द्वारा आयोजित 13 दिवसीय महिला कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले की 31 महिला प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा कृषि आधारित स्वरोजगार के विभिन्न आयामों का व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जीविका, मधेपुरा के जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) श्री नीलकमल चौधरी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण आत्मनिर्भर समाज की मजबूत नींव है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण से अर्जित ज्ञान एवं कौशल का उपयोग कर कृषि आधारित उद्यम स्थापित करें तथा अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित करें। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जैविक खेती, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन, बकरी पालन, डेयरी प्रबंधन, कृषि उद्यमिता, विपणन, बैंक ऋण की प्रक्रिया एवं स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों से संबंधित विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में व्यावहारिक अभ्यास के माध्यम से आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर संस्थान के संकाय सदस्य श्री राजन कुमार सिंह एवं श्री रॉबिन कुमार ने आधुनिक कृषि, उद्यमिता विकास तथा स्वरोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में कार्यालय सहायक श्री लोकेश कुमार एवं श्री कुमार राहुल भी उपस्थित रहे। समापन समारोह में सभी महिला प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रशिक्षण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Madhepura, Bihar | Jul 11, 2026

जिला जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 11 जुलाई 2026

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी सख्त, अधिकारियों एवं वेंडरों को दिए त्वरित क्रियान्वयन के निर्देश

मधेपुरा जिला में संचालित प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना एवं बीपीएल परिवारों के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (ULA) की प्रगति की समीक्षा हेतु शनिवार को जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में दोनों योजनाओं की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाए जाने पर जिला पदाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विभागीय अभियंताओं एवं अधिकृत वेंडरों को कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की प्राथमिकता वाली इन योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना प्रधानमंत्री की फ्लैगशिप योजनाओं में शामिल है। इस योजना के तहत उपभोक्ता अपने छायामुक्त आवासीय छतों पर सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित कर स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा के साथ बिजली बिल में उल्लेखनीय बचत तथा निर्धारित शर्तों के अनुरूप मुफ्त बिजली का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विशेष रूप से बीपीएल परिवारों से भी योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से अनुरोध किया कि वे योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए अपने निकटतम विद्युत कार्यालय से संपर्क करें तथा सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ अवश्य प्राप्त करें।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री अनिल बसाक, विद्युत कार्यपालक अभियंता श्री राजीव रंजन, मेसर्स ओसवाल के प्रतिनिधि श्री रौशन गुप्ता सहित जिले के सभी सहायक विद्युत अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता एवं अधिकृत वेंडर उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

जिला जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 11 जुलाई 2026 पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी सख्त, अधिकारियों एवं वेंडरों को दिए त्वरित क्रियान्वयन के निर्देश मधेपुरा जिला में संचालित प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना एवं बीपीएल परिवारों के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (ULA) की प्रगति की समीक्षा हेतु शनिवार को जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों योजनाओं की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाए जाने पर जिला पदाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विभागीय अभियंताओं एवं अधिकृत वेंडरों को कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की प्राथमिकता वाली इन योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना प्रधानमंत्री की फ्लैगशिप योजनाओं में शामिल है। इस योजना के तहत उपभोक्ता अपने छायामुक्त आवासीय छतों पर सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित कर स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा के साथ बिजली बिल में उल्लेखनीय बचत तथा निर्धारित शर्तों के अनुरूप मुफ्त बिजली का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विशेष रूप से बीपीएल परिवारों से भी योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से अनुरोध किया कि वे योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए अपने निकटतम विद्युत कार्यालय से संपर्क करें तथा सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ अवश्य प्राप्त करें। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री अनिल बसाक, विद्युत कार्यपालक अभियंता श्री राजीव रंजन, मेसर्स ओसवाल के प्रतिनिधि श्री रौशन गुप्ता सहित जिले के सभी सहायक विद्युत अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता एवं अधिकृत वेंडर उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Madhepura, Bihar | Jul 11, 2026

मधेपुरा: दीनापट्टी सखुआ गांव में गोली मार युवक की हत्या, 5-7 की संख्या में पहुंचे थे बदमाश - Madhepura News