गुन्नौर: धनारी थाना पुलिस ने सोने की जंजीर हड़पने और मारपीट के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
धनारी थाना क्षेत्र के मुडैना निवासी उमेश कुमार ने बुधवार शाम करीब 6 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही दिनेश विनय और छत्रपाल ने पीड़ित से किसी समारोह में जाने के लिए दो तोला वजन की सोने की जंजीर मांगी थी। जिसे पीड़ित उमेश कुमार ने दे दिया था। कुछ समय बाद जब पीड़ित उमेश कुमार ने अपनी जंजीर वापस मांगी तो आरोपियों ने जंजीर वापस देने से मना कर दिया।