प्रतापगढ़: ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत छोटी सादड़ी पुलिस ने की कार्रवाई, 6 माह से फरार एनडीपीएस एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़ जिले की छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में पिछले छह माह से फरार चल रहे आरोपी महेन्द्र सिंह पंवार (25) निवासी दोतड़ीखेड़ा, थाना भदेसर, जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 26 दिसंबर 2025 को गोमाना में नाकाबंदी के दौरान एक एसेन्ट कार से 100 किलो 555 ग्राम अवैध डोडाचूरा बराम