मुज़फ्फरनगर: नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 में घरों में नहीं है विद्युत कनेक्शन, हो रही है अवैध वसूली #jansamasya
शहाबुद्दीनपुर रोड स्थित नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 8 मे विद्युत कनेक्शन न मिलने से आक्रोषित लोगों ने बिजली घर के जई व वार्ड सभासद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा की उन्हें बिजली घर के जई द्वारा कनेक्शन नही दिया जा रहा है अगर कनेक्शन दिया जा रहा है तो मोटी रकम वसूली जा रही है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान न होने पर धरने-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।