मुज़फ्फरनगर: रामपुरी में चेत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर भक्तों ने कन्या भोग लगाकर व्रत किया संपूर्ण, लिया कन्याओं से आशीर्वाद
मोहल्ला रामपुरी में माता के भक्तों ने रविवार कों बड़ी श्रद्धा के साथ नौ कन्याओं को आमंत्रित कर भोजन कराया व विशेष रूप से तैयार किया गया भोग अर्पित किया। भक्तों ने कन्याओं के पैर धोकर आशीर्वाद लिया और अपने व्रत संपूर्ण किए।खास तौर पर हलवा, पूड़ी व काले चने का भोग लगाकर माता की स्वरूप कन्याओं को प्रेम-पूर्वक भोजन परोसकर उपहार भेट किये।