कालपी: कालपी के भेड़ी संख्या 4 में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, दो पोकलैंड मशीनें सीज, FIR दर्ज
Kalpi, Jalaun | Jun 25, 2026 बुधवार रात 8 बजे सूचना विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला स्तरीय टास्क फोर्स ने कालपी तहसील क्षेत्र के भेड़ी-04 स्थित रवि प्रताप कॉन्ट्रैक्टर के खनन पट्टे पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। जांच में पट्टा क्षेत्र की सीमा से बाहर अवैध खनन होता पाया गया, जहां दो पोकलैंड मशीनें चीज की गई है और पट्टाधारक समेत अन्य पर एफआईआर दर्ज की गई है।