उत्तराखंड न्यूज़ अपडेट | टिहरी में घर में घुसा गुलदार, नैनीताल में कूड़ा फेंकने वालों पर CCTV से नजर
📍 टिहरी: सौन्दकोटी गांव में कुत्ते का पीछा करते हुए एक गुलदार घर में घुस गया और 85 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया। उनके बेटे भीम सिंह ने गुलदार को किचन में बंद कर दिया।
📍 नैनीताल: सड़कों पर कूड़ा फेंकने वालों की पहचान CCTV फुटेज से की जाएगी। नगर पालिका इन लोगों के चालान काटेगी।
📍 ज्योलीकोट: दो गाड़ियों की भिड़ंत के बाद मारपीट का आरोप लगा है। तीन लोग घायल हुए और पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया।
📍 हल्द्वानी: धार्मिक अनुष्ठान रुकवाने और महिलाओं से अभद्रता के आरोपों के बाद स्थानीय लोगों ने राजपुरा पुलिस चौकी का घेराव किया।
चारों में से किस खबर ने आपको सबसे ज़्यादा चौंकाया? कमेंट में बताइए और उत्तराखंड की स्थानीय खबरों के लिए पेज फॉलो करें।
#UttarakhandNews #उत्तराखंडन्यूज़ #TehriNews #NainitalNews #Jeolikote
Nainital, Nainital | Nov 22, 2026