मंझनपुर: भेलखा गांव के युवक ने सीओ से की शिकायत बोला-दुर्गा मंदिर के पीछे भाई की मिली थी लाश शिकायत के बाद नहीं लिखा गया मुकदमा
भेलखा निवासी सीताराम पाल पुत्र धर्मराज पाल ने बताया कि 26 अगस्त को शाम साढ़े 5 बजे पुलिस द्वारा फोन के जरिए बताया गया कि उसके भाई संजय पाल की लाश दुर्गा मंदिर के पीछे पड़ी है। आरोप है कि इसके पूर्व में 16 अगस्त को मोहल्ले के रामू पुत्र इकबाल सिंह व लगभग 12 व्यक्ति जो अज्ञात पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की धमकी दी थी। इन्ही लोगों पर आशंका जताई है।