मंझनपुर: बहन को रिश्तेदारी मे छोड़कर जाते वक्त तन्नापर नहर मे गिरने से युवक की हुई थी मौत, टेनशाह आलमाबाद के परिजनों ने की शिनाख्त
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेनशाह आलमाबाद गांव निवासी दसरथ खेती किसानी कर परिवार का गुजर बसर करता है। उसका बेटा रोहित कुमार मंगलवार को गुजरात से वापस लौटा हुआ था। वह बाइक से बहन को छोड़ने के लिए अस्करनपुर मंगरोहन गया हुआ था। वहां से लौटते वक्त तन्नापर नहर की पुलिया से टकरा गया। टकराने के बाद वह नहर में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।