वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी के द्वारा कायाकल्प अभियान में तेजी लाने का दिया निर्देश
जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में चल रहे कायाकल्प अभियान के प्रगति की समीक्षा की गई एवं सभी संबंधित पदाधिकारी को इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया गया। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे जबकि सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।
कायाकल्प अभियान की समीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को कार्यों में और गति लाने एवं निर्धारित अवधि में संपूर्ण कार्य संपन्न कराने को लेकर कड़ा निर्देश दिया गया। समीक्षा में पाया गया कि आदापुर अरेराज और बंजरिया में टेक्निकल स्तर पर प्रस्ताव लंबित है जबकि चकिया में कुछ प्रस्ताव एडमिनिस्ट्रेटिव स्वीकृति के लिए लंबित है। जिलाधिकारी के द्वारा शीघ्र इसका निराकरण करने का निर्देश दिया गया एवं अनुमंडल पदाधिकारी चकिया एवं रक्सौल सहित सभी अनुमंडल पदाधिकारी को जिले में चल रहे हैं कायाकल्प अभियान की सप्ताह में दो दिन खुद से समीक्षा करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी के द्वारा मॉडल स्कूल के अलावे हर प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी की देखरेख में एक-एक विद्यालय को आदर्श विद्यालय बनाने का निर्देश दिया गया।
जिले के सभी कस्तूरबा विद्यालय के कायाकल्प की जिम्मेदारी पूर्व की बैठकों में प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया था, समीक्षा में पाया गया कि तुरकौलिया संग्रामपुर और कल्याणपुर में कार्य प्रारंभ हो गया है। जिलाधिकारी के द्वारा विद्यालय भवन का रंग रोगन के साथ-साथ विद्यालय में संचालित किचन और बाथरूम को प्रॉपर तरीके से ठीक करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि कहीं अतिरिक्त कैमरा बनाने की आवश्यकता है तो वह कार्य भी करा दिया जाए। इसके लिए 30 नवंबर तक का समय दिया गया और सभी अनुमंडल पदाधिकारी को इसका नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया गया।
बैठक के दौरान भवनहीन विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र के लिए जमीन चिन्हित करने के कार्य की समीक्षा की गई। आज की समीक्षा बैठक में इसमें काफी प्रगति पाई गई। सभी अंचल अधिकारियों को चिन्हित कर लिए गए जमीन का प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया एवं जहां भी शेष कार्य बचे हुए हैं उसे तुरंत चिन्हित कर लेने का निर्देश दिया गया। बैठक उपस्थित सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जहां भी जमीन चिन्हित कर ली गई है उससे संबंधित विवरण उपलब्ध कराए गए गूगल शीट में अपलोड करें ताकि वस्तु स्थिति का पता चल सके।
महापर्व छठ के अवसर पर छठ घाटों की तैयारी के संबंध में भी सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रखंड एवं अनुमंडल अंतर्गत सभी बड़े घाट को चिन्हित कर लिया जाए। घाटों की सफाई करा दी जाए। जरूरत के अनुसार छठ व्रतियों के सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग कराई जाए। इसमें जन सहयोग भी लिया जा सकता है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary