मसूरी शरदोत्सव में 12 वर्षीय निकुंज ध्यानी की तबले की थाप ने मोहा दर्शकों का मन
मसूरी के शरदोत्सव में गढ़वाल टेरेस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित बाल कलाकार निकुंज ध्यानी ने अपनी शानदार तबला वादन प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महज 12 वर्ष की उम्र में 20 पुरस्कार हासिल कर चुके निकुंज ढाई वर्ष की उम्र से तबला बजा रहे हैं। उन्होंने उस्ताद जाकिर हुसैन को अपना प्रेरणास्रोत बताया। संगीत से जुड़े परिवार के इस होनहार कलाकार ने अपनी प्रतिभा से उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
#Mussoorie #Sharadotsav #NikunjDhyani #UttarakhandNews #UdayUttarakhandNews देवभूमि शरदोत्सव