गैरसैंण में विधानसभा कूच को लेकर प्रदर्शनकारियों का जोरदार प्रदर्शन
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने और बदहाल स्वास्थ्य, शिक्षा व सड़क व्यवस्था के मुद्दे पर यूकेडी, कांग्रेस समेत विभिन्न संगठनों ने विधानसभा कूच किया। प्रदर्शनकारियों ने कई बैरिकेडिंग तोड़ दीं, जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
पांडुवाखाल, मेहलचौरी और कालीमाटी बैरियर पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। मेहलचौरी में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने लोहे का गेट उखाड़कर रामगंगा नदी में फेंक दिया, जबकि दिवालीखाल में कई सुरक्षा बैरियर तोड़कर प्रदर्शनकारी विधानसभा की ओर बढ़े।
मुख्य प्रवेश द्वार के पास पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच तीखी झड़प के बाद कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर अस्थायी जेल मालसी भेजा गया। यूकेडी नेता आशीष नेगी ने कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित किए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। सुरक्षा प्रतिबंधों के चलते आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
#Gairsain #Uttarakhand #AssemblySession #Protest #UKD #BreakingNews #UttarakhandNews #pahadsamachar #dehradun #uttarakhand