मऊरानीपुर: झांसी में अवैध शराब पर कटेरा पुलिस की कार्रवाई, 12 लीटर कच्ची शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार
झांसी के कटेरा थाना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्ता के कब्जे से 12 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर मुकदमा दर्ज करते हुए विधिक कार्रवाई की है।