💠 प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह के नर्मदापुरम आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत
➡️ प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह के नर्मदापुरम आगमन पर सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, सिवनी मालवा विधायक श्री प्रेमशंकर वर्मा, सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, श्रीमती प्रीति शुक्ला, सुश्री राजो मालवीय, श्री पीयूष शर्मा, श्री माधव अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री सई कृष्ण एस. थोटा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु जैन, वनमंडलाधिकारी श्री गौरव शर्मा, उप संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व ऋषभा नेताम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने प्रभारी मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
#narmadapuram Rakesh Singh CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Public Works Department, Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh