पुरैनी: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, छापेमारी में दो अवैध हथियारों के साथ एक महिला गिरफ्तार
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र अंतर्गत देवीदास टोला वार्ड नंबर 3 स्थित बादल सिंह पिता नंदकिशोर सिंह के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बादल सिंह के कच्चे दीवाल से बने कमरे में रखें ट्रक की तलाशी लेने पर दो अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ तथा गृह स्वामिनी नूतन देवी को विधिवत रूप से गिरफ्तार किया गया। जेल भेज दिया है।