नरहट: नरहट में शांतिपूर्ण मतदान, युवाओं ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
Narhat, Nawada | Oct 23, 2026 नरहट प्रखंड में मतदान की प्रक्रिया शुरू होते ही मतदाताओं की अच्छी भीड़ देखने को मिली। प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह से ही लोग पहुंचने लगे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान में युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।मतदान के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। नरहट थाना प्रभारी गौतम कुमार लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण की।