राजपुर: ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय खुलते ही बच्चों का पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
Rajpur, Buxar | Jun 21, 2026 ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के बाद विद्यालय खुलने पर बच्चों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। राजपुर प्रखंड के उर्दू प्राथमिक विद्यालय, खिरी में विद्यालय परिवार की ओर से छात्रों का विशेष स्वागत किया गया। विद्यालय पहुंचने वाले बच्चों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया, जिससे छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।