कटनी नगर: जागृति कॉलोनी वार्ड-16 वर्षों से विकास को तरस रहा, निगम ने कहा- पहले विकास शुल्क जमा कराओ
शहर के वार्ड क्रमांक -16 रफी अहमद किदवई वार्ड जागृति कॉलोनी के रहवासी आज शुक्रवार दोपहर 1:00 बड़ी संख्या में निगम कार्यालय पहुंचे थे जहां उन्होंने निगम आयुक्त से वार्ड में जल भराव होने और विभिन्न मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने जैसी समस्याओं से अवगत कराया लेकिन उन्हें वार्ड का विकास शुल्क जमा कराने कह चलता किया। जलभराव के कारण रहवासी परेशान है।