डिंडौरी: नागदमन सरई में आकाशीय बिजली गिरने से महिला घायल, शहपुरा अस्पताल में इलाज जारी
डिंडौरी जिले के नागदमन सरई में खेत में महिला महुआ बीनने का काम कर रही थी उसी दौरान अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिर गई जिसके चलते महिला घायल हो गई । प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 8:00 बजे अचानक तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से महिला घायल हो गई महिला का शहपुरा अस्पताल में उपचार जारी है ।