चंडी: रेफरल अस्पताल के सामने शिवम ऑटोमोबाइल में स्कार्पियो सवार दो युवकों ने ऑटोमोबाइल कर्मी के अपहरण का प्रयास किया
Chandi, Nalanda | Jul 23, 2025 चंडी थाना क्षेत्र के रेफरल अस्पताल के सामने बुधवार की शाम पांच बजे शिवम ऑटोमोबाइल में कार्यरत कर्मी शिवम राज को स्कॉर्पियो सावार दो युवक ने अपहरण करने का कोशिश किया। शिवम राज ने बताया कि हम ग्राहक की गाड़ी का सर्विसिंग करा रहें थे। तभी स्कॉर्पियो सावार दो युवक घुसकर हमसे मारपीट किया और सर्विस रूम से खींचकर स्कॉर्पियो पर बैठाने की कोशिश किया।