इटारसी: इटारसी के खापा क्षेत्र में 56 एकड़ के सोलर प्लांट से केबल चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
इटारसी के खापा इलाके में बने सोलर प्लांट से केबल चोरी का मामला सोमवार शाम करीब 4 बजे सामने आया है। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है।चोरी हुई केबल की कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई जा रही हैं। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) द्वारा स्थापित इस प्लांट में चोरी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, करीब 56 एकड़ में फैला है।