छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: AI मिशन, BEML प्लांट, डिजिटल PWD और सड़क योजना को मिली मंजूरी
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 5 अगस्त 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के विकास, तकनीक, उद्योग और सुशासन से जुड़े कई अहम फैसलों पर मुहर लगी।
कैबिनेट ने 500 करोड़ रुपये के 'छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन' को मंजूरी दी। पांच वर्षों तक चलने वाले इस मिशन के तहत 100 AI डेटा लैब, 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, 300 से अधिक AI स्टार्टअप्स को सहायता, 6 लाख विद्यार्थियों और 1.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को AI प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही शासन को अधिक पारदर्शी और तेज़ बनाने के लिए 50 से अधिक AI आधारित सेवाएं विकसित की जाएंगी।
प्रदेश में पहली बार भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) का हेवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित होगा। कैबिनेट ने इसके लिए रियायती दर पर भूमि आवंटन को मंजूरी दी है। इससे बड़े निव
Korba, Korba | Aug 6, 2026