लालगंज: देवगांव थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत, ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
आजमगढ़ जनपद के देवगांव थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर डीपीएस स्कूल के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने एक ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी । जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई । इस हादसे में एक महिला और उसके मासूम बेटे की मौत हो गई । जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए ।