वैर: बयाना रोड पर एडिशनल एसपी कार्यालय के पास एक व्यक्ति के मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम
Weir, Bharatpur | Jul 15, 2025 मंगलवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार रनपाल सिंह पुत्र राम सिंह ने पुलिस थाना वैर में दी गई रिपोर्ट में बताया है कि वह कस्बा वैर का रहने वाला है। उसका मकान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैर के कार्यालय के पास बयाना रोड पर बना हुआ है। वह वर्तमान में जयपुर रहता है जो कभी-कभी मकान पर आते जाते रहता है। उसके मकान में होमगार्ड में कार्यरत थान सिंह किराए पर रहता है।