वैर: नरहरपुर के सब सेंटर स्वास्थ्य केंद्र में घुसा अजगर, वन विभाग की टीम को दी गई सूचना
Weir, Bharatpur | Jul 14, 2025 सोमवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार गांव नरहरपुर के सब सेंटर स्वास्थ्य केंद्र में एक अजगर घुस आया। जिसे देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई। ताकि उस अजगर का रेस्क्यू किया जा सके। गौरतलब है की नरहरपुर गाँव से थोड़ी दूर पर पहाड़ी इलाका है। जिसके चलते अजगर भी इलाके मे निकल आते है।