वैर: कस्बा वैर के बाबा मनोहर दास मंदिर से शिव शक्ति मंडल के तत्वाधान में अमरनाथ यात्रियों का दल हुआ रवाना
Weir, Bharatpur | Jul 13, 2025 रविवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार शिव शक्ति मंडल वैर के तत्वाधान में 12 यात्रियो का दल अमरनाथ के दर्शन करने के लिये बाबा मनोहर दास मंदिर से रवाना हुआ। अध्यक्ष घमंडी लाल मीणा ने बताया की शिव शक्ति मंडल कस्बा वैर के तत्वाधान मे कस्बा वैर से 19 वी यात्रा रवाना हुई। 12 सदस्यों का पदम सिंह के नेतृत्व में बाबा मनोहर दास मंदिर से रवाना हुआ।