वैर: वैर थाना पुलिस की कार्रवाई, मारपीट के मामले में पिता को दो पुत्रों सहित किया गिरफ्तार
Weir, Bharatpur | Jul 14, 2025 सोमवार शाम 7:00 बजे प्रेस नोट से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना वैर ने मारपीट व हमला करने के मामले में पिता व उनके दो पुत्रों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी मुहारी मोड निवासी विष्णु पुत्र मुरली माली तथा उसके पुत्र धारा सिंह व मनीष कुमार सैनी है जिनके खिलाफ 4 मई 2025 को कमलनयन पुत्र मुरली ने मामला दर्ज करवाया था।