जमुई: महादेव सिमरिया के पास ट्रक की टक्कर से कार पर सवार तीन लोग घायल, 112 की पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | May 11, 2026 महादेव सिमरिया के पास रविवार की देर रात 11:15 बजे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पीछे से कार में टक्कर मार दी। जिससे कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में कार पर सवार दो महिला और एक बच्चा कुल तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा तीनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।