साहिबगंज: दुर्गा पूजा में भीड़ को देखते हुए साहिबगंज में कई मार्ग डायवर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
दुर्गा पूजा में भीड़ को देखते हुए साहिबगंज में कई मार्ग डायवर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम साहिबगंज। दुर्गा पूजा के दौरान मेला देखने आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए साहिबगंज में कई मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया गया है। एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।