कटनी नगर: कटनी के कोतवाली थाना अंतर्गत फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से मकान में भड़की आग, धुएं से मची अफरा-तफरी
कटनी। शहर के बरही रोड ओवरब्रिज के पास गुप्ता कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक मकान में अचानक आग लग गई। घर से धुआं निकलता देख इलाके में हड़कंप मच गया। रहवासियों ने सुबह 6:24 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिविल लाइन फायर स्टेशन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।