डिंडौरी: वन मंडल में अचानकमार टाइगर रिजर्व की बुजुर्ग बाघिन की दस्तक, वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
डिंडौरी वन मंडल के पूर्व करंजिया परिक्षेत्र में छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व की एक 17 वर्षीय बुजुर्ग बाघिन को विचरण करते हुए ट्रैप कैमरो में बाघिन कि मौजूदगी दर्ज की गई जिसके चलते वन विभाग अलर्ट मोड पर है। जिला जनसंपर्क विभाग ने शुक्रवार सुबह 11:35 पर मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वनमंडल के अधिकारियों ने जिलेवासियों को सतर्क रहने कि हिदायत दी है।