पातेपुर: पातेपुर नगर पंचायत के पास कचरा प्रोसेसिंग यूनिट नहीं होने से सड़क किनारे डंप किया जा रहा कचरा
पातेपुर नगर पंचायत के पास कचरा प्रोसेसिंग युनिट नहीं होने के कारण प्रतिदिन बाजार से निकलने वाली कचरा को सड़क किनारे डंप किया जा रहा है। इससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनिवार की शाम 7 बजे के करीब बाजार के लोगों ने बताया कि हाई स्कूल के पास सड़क किनारे कचरा डंप किए जाने से आने-जाने में काफी परेशानी होती है।