बक्सर: जिले के पांडेय पट्टी और नदांव हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मनाया गया जन औषधि दिवस
Buxar, Buxar | Mar 7, 2025 सदर प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पांडेय पट्टी व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर नदांव में जन औषधी दिवस मनाया गया। बता दें कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर औषधी दिवस मनाया गया। सदर पीएचसी के बीएचएम प्रिंस कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना को प्रोत्साहित करने को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।