बक्सर: नगर के गोलंबर से सिंडिकेट के रास्ते बाईपास रोड पर लगा जाम, आवागमन हुआ प्रभावित
Buxar, Buxar | Mar 7, 2025 बक्सर नगर के गोलंबर से सिंडिकेट होते हुए बाईपास रोड में वाहनों की लंबी लाइन रात 5 बजे ही लग गई है. जिसके कारण नगर के मेंन रोड के साथ ही बायपास रोड में जाम लग गया है. जहां वाहनों का संचालन प्रभावित हो गया है. जाम के कारण सुबह में ही आम से खास सभी प्रभावित हो गए हैं. विद्यालय के वाहन, एम्बुलेंस, दूलहा दुल्हन की गाड़ी को भी परेशानी उठानी पड़ी.