बक्सर: बुनियादी विद्यालय उनवांस का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, छात्रों की कम उपस्थिति पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा
Buxar, Buxar | Mar 6, 2025 जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा राजकीय बुनियादी विद्यालय उनवास का औचक निरीक्षण गुरूवार को किया गया. निरीक्षण के क्रम में 11 के विरुद्ध 8 शिक्षक उपस्थित पाए गए. प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि इस विद्यालय में कुल 335 विद्यार्थी नामांकित हैं. जिसके विरुद्ध 187 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए.