नानपारा: नवाबगंज के पांडव कालीन मंगली नाथ मंदिर को पर्यटन स्थल बनाने के लिए सदस्य विधान परिषद ने किया भूमि पूजन
रामनगर सेमरा नानपारा में पांडवकालीन मंगली नाथ शिव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए रविवार शाम भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहीं। डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने मंदिर परिसर में भूमि का पूजन किया। यह आयोजन मंदिर को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में पहला कदम है।