बीकानेर में बड़ी कार्रवाई
गंगाशहर थाना क्षेत्र के विनायक नगर में पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर हरिराम रामावत के मकान में किए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर कई मामले दर्ज हैं और वह रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। बिना अनुमति बनाई गई बालकनी व अन्य अवैध हिस्सों को शुक्रवार को तोड़ा गया। सीओ गंगाशहर हिमांशु शर्मा ने कहा कि अपराधी, अपराधी के गुर्गे या उनके सहयोगी यदि अवैध संपत्ति या अतिक्रमण करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
स्थानः विनायक नगर, गंगाशहर, बीकानेर
#Bikaner #BikanerNews #Gangashahar #BulldozerAction #RajasthanNews