मुज़फ्फरनगर: बंदर की तरह झपट्टा मारकर युवक ने कई लोगों को काटकर किया घायल, नंबर दो चुंगी पर लोगों ने पकड़कर बेंच से बांधे हांथ पैर
नगर कोतवाली क्षेत्र नंबर दो चुंगी पर उस समय हड़कंप मच गया।जब एक युवक जंगली जानवरों की तरह हरकतें करते हुए बाजार में आने जाने वाले लोगों पर बंदरो की तरह झपट्टा मारकर हमला करने लगा।देखते ही देखते युवक ने दर्जनों लोगो पर हमला कर दिया और दांतों से काटकर घायल कर दिया।ये शख्स दौड़-दौड़कर लोगों को पकड़ रहा था और उन्हें दांतों से काटकर भाग रहा था।जिसको लेकर हड़कंप मच गया