मुज़फ्फरनगर: जनपद में चयनित अवर अभियंता को MDA के भवन में दिए गए नियुक्ति पत्र, वक्ता बोले - सरकार में युवाओं को मिल रहा अपार रोजगार
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण भवन सभागार में अवर अभियंता नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं डीएम ने नव चयनित अवर अभियंता के पद पर नियुक्त अभ्यार्थी रोहित कुमार,जयपाल सिंह,राजवीर सिंह,केशोराम,सचिन देव धीमान,निर्देश कुमार,अंकुश कुमार,निशु तोमर आदि को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया तथा उन्हें शुभकामनाएं देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।