मुज़फ्फरनगर: तहसील सदर में SDM सदर से भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चे ने की मुलाक़ात, संगठन की पेंडिंग समस्याओं को लेकर की चर्चा
तहसील सदर स्तिथ SDM सदर कार्यालय पर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने SDM सदर निकिता शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने कुछ दिन पूर्व एक ज्ञापन एसडीएम सदर को सौपा था जिसमें कुछ समस्याओं का समाधान कर दिया गया था लेकिन कुछ समस्याएं पेंडिंग रह गई थी। पेंडिंग समस्याओं के निस्तारण हेतु संगठन ने SDM सदर से मुलाकात कर निस्तारण की मांग की।