मुज़फ्फरनगर: महावीर चौक स्तिथ कार्यालय पर भाकियू टिकैत ने बैठक कर आगामी 9 सितंबर को एसएसपी कार्यालय के घेराव की बनाई रणनीति
महावीर चौक स्तिथ भाकियू (टिकैत) के कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसान संगठनों के द्वारा जो राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे है व किसानों पर मुकदमे पंजीकृत हो रहे है इन मुद्दो पर मंथन किया गया। इस दौरान भाकियू (टिकैत) ने 9 सितंबर को एसएसपी कार्यलय के घेराव की रणनीति बनाई है।