मुज़फ्फरनगर: नगर कोतवाली क्षेत्र के नंबर दो चुंगी पर युवक ने आते जाते लोगों को काटा,लोगों में मचा हड़कंप,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
नगर कोतवाली क्षेत्र के नंबर दो चुंगी पर एक युवक के द्वारा आते जाते लोगों एवं दुकानदारों को काट लिया। जिसको लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। जिसका वीडियो भी लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि है युवक पागल हो गया है इसलिए लगातार लोगों को काट रहा है। वहीं घायलों को जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है।