बिलासपुर: थाना बिलासपुर क्षेत्र में फार्म पर फायरिंग करने वाले दो वांछित गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद
शुक्रवार को दोपहर एक बजे थाना बिलासपुर पुलिस ने सोमवार को एक फार्म पर हुई जानलेवा फायरिंग के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की है। पुलिस ने आरोपियों को मनिहार खेड़ा स्थित ट्यूबवेल के पास से घेराबंदी कर पकड़ा है । आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो अवैध तमंचे, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो कार बरामद की गई है।