मुज़फ्फरनगर: महमूदिया मदरसे में गूंजा देशभक्ति का संदेश, तिरंगा हाथ में लेकर बच्चों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
महमूदिया मदरसे में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर आजादी का जश्न मनाया। मदरसे के उलमाओं ने बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम, वीर सेनानियों के बलिदान और देश के प्रति जिम्मेदारियों की जानकारी दी। बच्चों को ईमानदारी, मेहनत और भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में देश की खुशहाली, अमन की दुआ की गई।