संभल: कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पर्यटन विभाग की परियोजनाओं और नगर निकायों के कार्यों को लेकर बैठक हुई
जिलाधिकारी द्वारा पर्यटन विभाग की परियोजनाओं तथा नगरीय निकाय में निर्माणधीन कार्यों के संबंध में संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संभल की प्राचीन 68 तीर्थ व 19 महकूप को लेकर भी चर्चा हुई। साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त नगर निकायों में समय से नाले व नालियों की तली झाड़ साफ सफाई हो।